― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरनगर में निकाली गयी शोभा यात्रा व शिव बारात

नगर में निकाली गयी शोभा यात्रा व शिव बारात

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर में शनिवार को महाशिवरात्री के पावन पर्व पर प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पक्के तालाब सें जलाभिषेक व  पूजा अर्चना के उपरांत दोपहर लगभग 1 बजे शोभायात्रा शिव बारात गाजेबाजे हाथी घोड़े व दर्जनों झाकियों के साथ श्याम बाबू सेठ की अध्यक्षता में निकाली गयी जो पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत लगभग पांच बजे नीलकण्ठ महादेव मंदिर गोला बाजार में नीलकण्ठ महादेव को जलाभिषेक कर समाप्त की गयी। इस शोभा यात्रा में उपजिलाधिकारी लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल ओमनारायण सिंह पुलिस बल के साथ लगे रहे। इस अवसर पर प्राचीन काँवरिया संघ के पदाधिकारी माता प्रसाद गुप्ता, सुरेश मौर्या, सुरेश निगम, नीलू सिंह, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सरदार बन्टू सिंह, मुन्ना जायसवाल, कफील अहमद उर्फ बोदर राईन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा. परमजीत सिंह, विनोद कुमार निगम सहित नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

Share Now...