Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर में छुट्टा पशुओं से परेशान हैं नागरिक

नगर में छुट्टा पशुओं से परेशान हैं नागरिक

  • आए दिन गो-वंश होते है दुर्घटना के शिकार
  • पशु चिकित्सक के हस्तक्षेप के बाद दो घायल गोवंशो को भेजा गया लपरी गोशाला

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर में छुट्टा पशुओं के लिए कोई व्यवस्था न होने से आए दिन पशु सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे है। नगर से निकटतम गोशाला काफी दूर है। बुधवार को देर शाम ऐसे ही दो घायल गोवंशो को उपचार के बाद लपरी गो-शाला भेजा गया। नगर पंचायत में छुट्टा गोवंशो को पकड़ने अथवा उनके रखने की कोई व्यवस्था न होने से आए दिन गोवंश सड़क या गली में टहलते मिल जाते है। नगर पंचायत में सोमवार और मंगलवार को एक एक बछड़े खेतासराय जौनपुर मार्ग पर थाने के समीप चार पहिया वाहन से दुर्घटना का शिकार हो गए। एक पशु के रीढ़ की हड्डी टूट गई तथा दूसरे के पैर की हड्डी टूट गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी सोंधी ने दोनो गोवंशों का उपचार सड़क के किनारे ही कराया परन्तु बुधवार की देर शाम तक थाना पुलिस तथा नगर पंचायत को सूचना दिए जाने के बाबजूद दोनो गोवंश सड़क के किनारे पड़े रहे। पशुओं के सड़क के किनारे पड़े होने की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक खुद देर शाम मौके पर पहुंचे तथा जिम्मेदारों को अवगत कराकर दोनो गोवंशो को लपरी गोशाला भेजवाया। पशु चिकित्साधिकारी सोंधी डाक्टर बिपिन सोनकर ने कहाकि दोनों घायल पशुओं का उपचार कर उन्हें नगर पंचायत कर्मियो के माध्यम से लपरी गोशाला भेजवाया गया है जहा उनका उपचार जारी रहेगा। प्रभारी अधिशासी अधिकारी  नगर  पंचायत प्रदीप गिरी ने कहाकि नगर पंचायत में कोई गोशाला नहीं है। बुधवार की शाम दो गोवंशो की जानकारी मिलने के बाद उन्हें लपरी गोशाला भेज दिया गया है। भविष्य मे ऐसे गोवंशों को पकड़ कर उन्हे निकट की गोशाला में भेजने की व्यवस्था की जाएगी।