Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 141 ने खरीदे पर्चे

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 141 ने खरीदे पर्चे

  • सदस्य पद के लिए 612 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री
  • केराकत नपं के सदस्य पद के लिए एक ने दाखिल किया पर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दूसरे दिन बुधवार को जौनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 36, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 12, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 7, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 21, कचगांव में 13, खेतासराय में 5, मछलीशहर में 9, मड़ियाहॅू में 4, रामपुर में 12, बदलापुर में 16, केराकत में 6 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। जौनपुर नगर पालिका परिषद में सदस्य के लिए 107, नगर पालिका परिषद शाहगंज के लिए 70, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर 36, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 80, कचगांव में 57, जफराबाद में 6, खेतासराय में 33, मछलीशहर में 42, मड़ियाहॅू में 23, रामपुर में 60, बदलापुर में 67, केराकत में 31 नामांकन पत्र की बिक्री की गयी। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल 141 एवं सदस्य पद के लिए 612 नामांकन पत्रों की बिक्री की गयी है एवं नगर पंचायत केराकत में सदस्य पद के लिए 1 प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया है।