Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर को स्वच्छ बनाने के लिये 2 डम्फर व 3 रिफ्यूज कमपैक्ट...

नगर को स्वच्छ बनाने के लिये 2 डम्फर व 3 रिफ्यूज कमपैक्ट वाहन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर को शासन द्वारा 15वां वित्त/स्वच्छ भारत मिशन आयोग निधि के अन्तर्गत उपलब्ध करायी गयी धनराशि से नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु क्रय किये गये 2 टाटा ट्रक डम्फर व 3 रिफ्यूज कमपैक्ट वाहनों को नगर की दैनिक सफाई कार्यों हेतु जनहित में पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा जनता द्वारा अच्छी उपलब्धि बताते हुए पालिका अध्यक्ष की प्रशंसा की गयी। पालिका के उपनगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी पवन कुमार व सफाई निरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव व अन्य उपस्थित कर्मचारियों एवं लोगो द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर पालिका के कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार यादव, स्टोर लिपिक मनोज यादव, अन्य कर्मचारीगण तथा सम्भ्रान्त नागरिक व पत्रकार बन्धु आदि उपस्थित रहे।