― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर की विभिन्न मस्जिदों में कुरऑन हुआ मुकम्मल, मांगी गई दुआएं

नगर की विभिन्न मस्जिदों में कुरऑन हुआ मुकम्मल, मांगी गई दुआएं

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवित्र महीने रमजान की विशेष नमाज तरावीह में कुरआन ए पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। विभिन्न मस्जिदों में कुरआन ए पाक मुकम्मल हुआ और साथ ही देश में अमन व शांति के लिये दुआएं भी मांगी गईं।

सर्वप्रथम मोहल्ला केरारकोट हनुमान घाट गोमती नदी के तट पर स्थित लाल मस्जिद में हाफिज मोहम्मद आसिफ ने पाँच शब की तरावीह में कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया। उसके बाद नगर के मोहल्ला रिजवी खाँ में स्थित शाही अटाला मस्जिद में छटवीं शब में हाफिज इनआमूल हक ने कुरआन ए पाक सुनाया जिसमें तरावीह की नमाज में लगभग दो हजार लोगों ने शिरकत किया। इस अवसर पर नमाजियों ने तरावीह मुकम्मल होने के बाद उक्त हाफिजों की गुलपोशी कर तोहफा व नजराना भी पेश किया। हाफिज इनआमूल हक ने बताया कि रमजान के महीने की अहमियत इस कारण बढ़ जाती है कि इसी महीने में अल्लाह ने कुरआन ए पाक उतारा है और हमको रोजा रखने के साथ ही गरीबों को भी मदद करते रहना है। मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफीज शाह ने प्रशासन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि रमजान महीने से पूर्व जिला प्रशासन को पत्र द्वारा साफ सफाई समेत आदि व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया था जिसको संज्ञान लेते हुए इस बार मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई और चूना छिड़काव आदि का खास इंतेजाम जिला प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिये प्रशासन का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर अनवारुल हक गुड्डू, फाजिल सिद्दीकी, अलमास अहमद सिद्दीकी, अजमत अली, कमालुद्दीन अंसारी, फिरोज अहमद पप्पू, सरफराज अंसारी सभासद, मोहम्मद अहमद खान, आकिब अहमद, अकरम मंसूरी, ओवैस अहमद, हाजी वसीम, मेराज अहमद, मोहम्मद रहमान, जमशेद अहमद, मोहम्मद सम्मू, गुफरान, चाँद बाबू समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share Now...