Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनकलविहीन सेमेस्टर परीक्षा संचालित करवायें :डीएम

नकलविहीन सेमेस्टर परीक्षा संचालित करवायें :डीएम

  • परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जाने का निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा संचालित सेमेस्टर परीक्षा 2023 के नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण आयोजन के संदर्भ में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। 28 जून से 20 जुलाई के मध्य प्रात: 9 बजे से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह् 2 बजे से 4.30 बजे तक संपन्न कराए जाने हेतु प्रस्तावित पॉलिटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा को नकल विहीन एवं निर्विघ्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाए। तैनात मजिस्ट्रेट अपने परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचकर नकलविहीन एवं निर्विघ्न परीक्षा कराए जाने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा ले, निरंतर भ्रमणशील रहे, शासन के निर्देशानुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। भीषण गर्मी के मद्देनजर यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राओं के लिए शौचालय, पेयजल, बिजली आपूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी व कालेज  के अधीक्षक उपस्थित रहे।