Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरनई पेंशन योजना के विरोध में जूनियर शिक्षक संघ ने भरी हुंकार

नई पेंशन योजना के विरोध में जूनियर शिक्षक संघ ने भरी हुंकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जूनियर शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई द्वारा विशाल धरने का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर समस्त ब्लाकों में एक साथ मुख्यमंत्री के नाम खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शासन द्वारा जबरदस्ती नई पेंशन योजना कटौती करने का विरोध किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य ने कहाकि सरकार शिक्षकों की जबरदस्ती कटौती नहीं कर सकती। हमें पुरानी पेंशन योजना चाहिए। चंद्र प्रकाश तिवारी अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जबरदस्ती कटौती बंद किया जाए ताकि वे पठन पाठन में ध्यान दें। इस अवसर पर राजीवमणि त्रिपाठी मंत्री, अजय कुमार सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, श्याम बली कोषाध्यक्ष, राकेश कुमार यादव, मंत्री प्रभाकर शुक्ल, डा. विनोद कुमार पाल, प्रमोद कुमार सिंह, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Share Now...