जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक सोमवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उप दुग्धशाला विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना का संचालन जनपद में हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत प्रगतिशील पशुपालकों को उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों से निर्धारित मानक पर दुग्ध उत्पादन करने पर प्रति पशु रूपये 10000 से 15000 तक का प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके पश्चात प्रारंभिक दूध सहकारी समिति के गठन को लेकर चर्चा हुई, साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु विभिन्न स्तरीय कमेटियों का गठन किया गया है। जिसके नामित सदस्यों में डेयरी एफपीओ के दो प्रतिनिधियों का भी चयन किए जाने हेतु सहमति प्रदान करने तथा संचालित योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्ययोजना निर्धारण हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अखिलेंद्र मिश्रा, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक दिनेश जायसवाल, पर्यवेक्षक दुग्ध संघ शिवम मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
नंद बाबा दुग्ध मिशन के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु हुआ कमेटियों का गठन

Previous article

