जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफरबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के पुत्र ने कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। चेयरमैन पुत्र के द्वारा दिये गए शैक्षिक उपहार को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि सोमवार को नगर पंचायत जफरबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के पुत्र ओवैश खान ने अपना जन्मदिन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान चेयरमैन पुत्र ओवैश खान ने बच्चों को केक खिलाकर उन्हें शैक्षिक उपहार भी वितरित किया। शैक्षिक उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका छाया सिंह व स्टाफ ने इस पहल की सराहना की। वही बच्चों में काफी उत्सुकता व प्रसन्नता दिखी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान, चेयरमैन पुत्र ओवैश खान, सभासद परवेज कुरेशी, विनोद प्रजापति, प्रधानाध्यापिका छाया सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
चेयरमैन पुत्र ने विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन


