Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। कम्पोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा धूमधाम से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि बेटियां देश की शान है, देश का नाम रोशन कर रही हैं। वर्तमान में देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया और नया कीर्तिमान बनाया है। बेटियों के प्रति भेदभाव दूर करना, सम्मान और समान अवसर दिलाने के उद्देश्य के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। समाज में एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए मुक्त शिक्षा, आरक्षण व रोजगार सृजन का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल यादव ने कहा राष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द-गर्ल चाइल्ड को बढ़ावा मिले ताकि बालिकाएं सशक्त हो सके। जिसके लिए बालिकाओं के चुनौतियों व अधिकारों की संरक्षण हेतु कानूनी अधिकारों की जागरूकता हेतु राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उक्त अवसर पर कई बालिकाओं को प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान साक्षी यादव, रिया यादव, प्रिया यादव प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर नीलम सिंह, कंचन देवी, नीलम रावत, शैलिनी गुप्ता, फूल कुमारी, गेना देवी, सरोज देवी, प्रधान अध्यापक प्रमोद प्रजापति, विनोद यादव, रामसजीवन यादव, राजेश यादव, संदीप सिंह, मनोज राय आप सब मौजूद रहे।