― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधरती को हरियाली से संवारने में जुटे विद्यालय के शिक्षक और बच्चे

धरती को हरियाली से संवारने में जुटे विद्यालय के शिक्षक और बच्चे

  • प्राथमिक विद्यालय शेखवलिया के प्रांगण में लगाए गए 11 नीम के पौधे

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। प्राथमिक विद्यालय शेखवलिया के छात्र- छात्राओं ने शिक्षकों के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए 11 नीम के पौधे लगाए। करंजाकला ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखवलिया के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी व सहायक अध्यापिकाओं के सहयोग से विद्यालय के प्रांगण में 11 नीम के पौधे लगाए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपने-अपने घर पर भी जाकर अभिभावकों तथा पास पड़ोस के लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा धरती को हरा भरा करने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे। प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी ने कहा कि इन पौधों की देखभाल करने के लिए ट्री गार्ड लगाया जाएगा। जिससे यह पौधे सुरक्षित लगे रहे। इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक त्रिपाठी, गुंजना देवी, अर्चना सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...