जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सबरहद व भरौली गांव में न्यायालय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी मिठाई लाल पुत्र अतवारु व भरौली गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र भिरगू दोनों न्यायालय में चल रहे मारपीट के मुकदमे में वांछित है। कोतवाली निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी के निर्देश पर शनिवार की सुबह एसआई एसआई विजय सिंह गौड़ ने हमराहियों के साथ घर पर दाबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
दो वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

Previous article

