― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो बच्चों की माँ व गर्भवती बेटी के गायब होने पर एसपी...

दो बच्चों की माँ व गर्भवती बेटी के गायब होने पर एसपी से लगाई गुहार

जौनपुर धारा,जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गांव नेवढिया निवासी बडेदीन ने एसपी को तहरीर देकर अपनी लड़की गुड़िया को प्रताड़ित किये जाने व गायब होने  की सूचना देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। गुड़िया के पिता ने तहरीर में बताया कि ससुराल पक्ष से उनकी लड़की को प्रताड़ित किया जाता था। कुछ दिन पूर्व तक लड़की से बातचीत होती थी लेकिन इधर उसके मोबाइल में बैलेंस न होने के कारण बात चीत नहीं हो पा रही थी। एक दिन अचानक से दामाद के छोटे भाई का फोन आया और बताया गया कि उनकी बेटी कहीं भाग गई है। बड़ेदीन ने तहरीर में यह भी बताया कि उनके लड़की की शादी 2018 में  सिंगरामऊ थाना के बछुआर गांव में विजय मिश्र पुत्र लालमणि के परिवार में हुआ था। बताते चले कि गुड़िया इस समय गर्भवती है और उसके एक बेटा और एक बेटी भी है। गुडिया के पिता ने अपनी गर्भवती बेटी की सेवा के लिये अपनी दूसरी बेटी राशी तिवारी को उनके साथ भेज दिया था, लेकिन उसे भी वापस भेज दिया गया और उसके बाद गुड़िया को ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होने यह भी आरोप लगाया कि उन्हे आभास है कि उनकी लड़की गुड़िया व उसके बच्चों को ससुराल पक्ष वालों ने मार डाला है। हालांकि इस एसपी ग्रामीण ने बताया कि प्रकरण बछुआर गांव का है जहाँ से लड़की गुड़िया कहीं चली गई है और उसके परिजनोें ने सम्बन्धित थाना पर तहरीर देकर सूचना भी दर्ज कराई है। मामले की जाँच चल रही है जल्द ही प्रकरण को सुलझा दिया जायेगा।

Share Now...