― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरदो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

दो दिवसीय खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

जौनपुर धारा, बरसठी। बरसठी ब्लॉक क्षेत्र के आलमगंज रोड स्थित रसूलहा तालाब के पास दो दिवसीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी रहे। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के तमाम युवा वर्ग के बच्चे प्रतिभाग किए जिसमें एथलेटिक्स कबड्डी वॉलीबॉल बालक एवं बालिकाओं की कुश्ती आदि खेलों का शुभारंभ किया गया। जिसमें 800मीटर की दौड़ कराई गई। कल 19दिसम्बर को खेल प्रतियोगिता संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर उक्त आयोजन में विशेष सहयोग व देख में क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम तिवारी रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान संतलाल चौहान, संतोष बिन्द, प्रधान रसूलहां तूफानी पटेल, ग्राम विकास अधिकारी सुशांत शुक्ला, रोहित मिश्रा रहें।

Share Now...