जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर यादव बस्ती में पिछले तीन दिनों से कुछ खूंखार भेड़ियों ने गांव में आतंक मचा रखा है। सोमवार की रात से ही जानवरों पर कहर जारी है। सोमवार की रात गांव के ही एक व्यक्ति के एक पशु को रात में घायल कर दिया, दूसरे दिन उसकी मृत्यु हो गई। दूसरी रात को फिर से उसी गांव के एक जानवर को मार डाला। भेड़ियों के इस आतंक से गांव में भय व्याप्त है। पशुपालक अपने पशुओं को घर में बांध रहे हैं और रात में जागकर निगरानी कर रहे है। गांव के मनोज यादव, सुरेश यादव, सुशील यादव, बसंत यादव ने बताया कि ये हमारे परिवार जनों को भी नुकसान पहुंचा सकते है, इसलिए हम लोग देर शाम से किसी भी बच्चे को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया की इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त कर चली गई। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है। ऐसी घटनाओं से ग्रामीण दहशत के साये में जी रहे हैं।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
दो खूंखार भेड़ियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में
Previous article
Next article


