Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदोहरे हत्याकांड के आरोपित फरार

दोहरे हत्याकांड के आरोपित फरार

जौनपुर धारा, शाहगंज। अम्बेडकर नगर के शहजादपुर में हुये दोहरे हत्याकांड के आरोपित नगर के नई आबादी मोहल्ले के रहने वाले हैं। फिलहाल घर व दुकान बंद कर पूरा परिवार लापता है। अकबरपुर शहजादपुर निवासी स्वर्णाभूषण व्यवसायी कृष्ण चन्द्र सोनी एवं पुत्र आनन्द सोनी की बुधवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। वहीं कृष्ण चन्द्र की पत्नी सुनीता सोनी मरणासन्न है। बताया जाता है कि मृतक आनन्द व उसके भाई हत्यारोपी रवि सोनी की शादी नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित यादव बेयरिंग कटरे में सगी बहनों के साथ हुई है। आरोपित समधी राधेश्याम सोनी मूलरूप से खुटहन के भागलपुर गांव निवासी हैं। नगर के श्रीरामपुर मोहल्ले में पन्ना लाल राधेश्याम सर्राफ के नाम से स्वर्णाभूषण की दुकान है। मृतक आनन्द का विवाह राधेश्याम की बड़ी बेटी ज्योति के साथ हुआ है। बताया जाता है कि इधर पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पैदा हो गयी थी। वहीं रवि सोनी का विवाह राधेश्याम की छोटी बेटी शालिनी के साथ हुआ। कृष्ण चंद्र सोनी ने चाल चलन ठीक न होने के कारण छोटे बेटे रवि को जायजाद से बेदखल कर दिया था। जिसके कारण पैत्रिक सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। हत्या के उपरांत अकबरपुर पुलिस बुधवार शाम को तहसील मुख्यालय के सामने रह रहे घर पर छापेमारी की थी लेकिन कोई हत्थे नही चढ़ सका था। चर्चा है कि बड़ी बहू ज्योति अकबरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं है। अकबरपुर पुलिस ने छापेमारी की इसकी भी सूचना नहीं है न कोई सहयोग मांगा गया। फिलहाल नगर के राधेश्याम सेठ उनका पुत्र सोनू सोनी दोनों बेटियां ज्योति व शालिनी सोनी हत्याकांड की आरोपित है।