- स्टाफ ने दौड़ाकर पकड़ा तो भिड़ गये बदमाश

जौनपुर धारा, मीरगंज। सब्जी मंडी स्थित तेजस क्लीनिक पर शाम 5 बजे के करीब पल्सर सवार दो बदमाश डॉक्टर के चेंबर में घुसकर लॉकर तोड़कर 25000 रुपए लेकर भागने लगे। उसी समय क्लीनिक के स्टाफ की नजर दोनों बदमाशों पर पड़ गई। स्टाफ ने लाकर टूटा देखा तो मामला समझ गये और शोर मचाते हुए दोनों को दौड़ा लिया। इतने में दोनों बदमाश भी मारपीट पर आमादा हो गये। इतने में अगल-बगल के दुकानदार भी जुट कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई करने के उपरान्त पुलिस को सूचित किया। सूचना पर प्रभारी उदय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों बदमाशों को थाने ले जाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए। दोनों बदमाश सारनाथ वाराणसी के बताए जा रहे हैं।



