जौनपुर धारा, मड़ियाहूं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष रामविलास पाल को पुनः दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नगर के खैरुद्दीनगंज वार्ड समर्थित लोक निर्माण विभाग के डॉक बंगले में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यरूप से मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने माला पहना कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व में उनकी संगठनात्मक क्षमता पर विश्वास करते हुए दोबारा उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। इसका पूरा श्रेय जिला मछलीशहर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को जाता है। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि मिशन 2024 के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े और एक बार पुनः भाजपा की सरकार भारी मतों से बन सके। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री देखा जाए तो इस समय पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं और विदेशी एजेंसियां भी उन्हें दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बता रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, भैया राम पटेल, विनोद मास्टर, अजय मिश्रा, विनोद जयसवाल, संतोष गुप्ता, मड़ियाहूँ पीजी कॉलेज के प्रचार डॉ.सुरेश कुमार पाठक ,राज कृष्ण शर्मा आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत

Previous article
Next article

