Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरदुष्कर्म व अपहरण के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म व अपहरण के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के दो मामलों में दो सगे भाईयों समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों का पुलिस ने चालान कर दिया है। जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गत चार जुलाई की शाम शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत में गई थी। आरोप है कि रास्ते में उसी के गांव के रवि गौतम ने रास्ते में रोककर छेड़खानी, दुष्कर्म व गाली-गलौच किया। पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पाक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। भनक लगते ही आरोपित फरार हो गया। तलाश में जुटे थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व उनके हमराहियों ने वांछित आरोपित रवि गौतम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। लाइन बाजार थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण, साजिश रचने, गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित रामपुर, जमीन हिसामपुर निवासी दो सगे भाइयों रामचंद्र यादव व लाल बहादुर यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मिले सुराग पर आरोपितों को बड़ागर चौराहा के पास से धर दबोचा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि गत दिनों एक गांव की किशोरी को साजिश के तहत दोनों भाई भगा ले गए थे। किशोरी के बरामद होने के बाद उसके स्वजन की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।