- महिला का न्यूड वीडियो बनाकर जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने का था आरोप
जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाने की पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने पति के साथ थाने पहुँची और तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि वह अपने बाथरूम में स्नान कर रही थी उसी वक्त गांव के ही एक युवक उसका न्यूड वीडियो बना लिया था, उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। इसमें अपने एक और साथी को शामिल कर मेरे साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। लोकलाज वश मैं किसी से कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन दोनों की हरकत से आजिज आकर तहरीर दे रही हूँ। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर त्वरित कारवाई करते हुए दोनो आरोपितों रविशंकर व रवींद्र कुमार के विरुद्ध धारा 376, 354’ग’ आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनो आरोपितों को पुरानी बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



