Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना में घायल महिला की मौत

दुर्घटना में घायल महिला की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी कमला देवी पत्नी छोटेलाल उम्र 70 वर्ष अपने घर से कबूलपुर बाजार जा रही थी। सुंगुलपुर गांव के हरिजन बस्ती के पास एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला अचेत हो गई और बाइक सवार यह सब देख कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जब महिला की बाइक से टक्कर हुई तो मौके पर आवाज सुनकर अगल बगल के लोग आ गए और उसी अचेतावस्था में स्कूल की आ रही बस पर लोगों ने लिटा कर कबूलपुर निजी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया तो डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उन्हें लेकर लोग जिला अस्पताल में पहुंचे। महिला को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। विगत तीन दिनों से जीवन और मृत्यु का खेल चल रहा था। अंत में महिला की मौत हो गई। महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया गया। उसी के साथ मोटर साइकिल सवार के विरुद्ध जफराबाद थाने में गुरुवार को तहरीर दिया गया। महिला के भरे पूरे परिवार में तीन लड़के दो लड़कियां भी हैं।