जौनपुर धारा, खुटहन। इमामपुर बाजार में बुधवार की रात चोर एक दुकान से लाखों रुपये मूल्य के 20 मोबाइल फोन और 55 हजार रुपये समेट ले गए। दुकान मालिक ने गुरुवार को थाने में लिखित सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी है। गांव निवासी रविंद्र कुमार व्ाâी इमामपुर बाजार में ही वर्षों से संचालित मोबाइल की दुकान है। वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के 20 अदद मोबाइल फोन सेट, 17 नया की-पैड व आलमारी में रखे 55 हजार नकदी चोरी कर ले गए। गुरुवार की सुबह रविंद्र दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख स्तब्ध रह गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान विखरा पड़ा था। बीस पीस मोबाइल के साथ 55 हजार नकद भी गायब था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने गुरुवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
दुकान से 20 मोबाइल व 55 हजार रुपये समेट ले गए चोर

Previous article
Next article


