Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरदीपयज्ञ महोत्सव मनाया गया

दीपयज्ञ महोत्सव मनाया गया

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के देवकली ग्राम सभा के कोटिला गांव में नवरात्रि के आठवें दिन शाम को यहां दीप यज्ञ महोत्सव मनाया गया। ग्रामवासियों द्वारा पूरे चौरा माता के स्थल पर दीपदान किया गया, जिसमें प्रेमनारायण तिवारी, वित्तविहीन ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी, लालचंद्र निषाद, एमपी पटेल, कमलेश यादव, बृजेश तिवारी , श्यामशंकर पाण्डेय, ग्राम प्रधान सावित्री सिंह, ग्राम देवी चौरा माता निर्माण कमेटी के अध्यक्ष आनन्द कुमार दुबे व समस्त ग्राम वासियों के साथ दीप जलाकर दीपयज्ञ महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। अतिथियों का स्वागत मुख्य यजमान आनंद कुमार दुबे व बेनी दुबे ने तिलक लगाकर किया। मुख्य अतिथि संतोष द्विवेदी ने कहा कि जिस तरह यह दीपक गांव को प्रकाशित कर रहा है, माता रानी उसी तरह ग्राम वासियों के कष्टों को दूर कर सुख समृद्धि व खुशियां भर दें। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद कुमार दुबे, संरक्षक जमुना प्रसाद दुबे, उपाध्यक्ष पिंकी पाण्डेय, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र यादव, मुख्य यजमान बेनी दुबे, वृजभूषण दुबे सहित समस्त सैकड़ों देवी भक्त मौके पर मौजूद रहे।