― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदीनावी न्यायालय की अवकाश तिथियां घोषित

दीनावी न्यायालय की अवकाश तिथियां घोषित

जौनपुर धारा,जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव तथा गठित समिति द्वारा विचार-विमर्श के उपरान्त आख्या प्रस्तुत की गयी है जिसमें निम्न तिथियों को स्थानीय अवकाश एवं रविवार को पड़ने वाले अवकाश के एवज में अवकाश घोषित करने हेतु सहमति प्रदान की गयी है। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि है कि 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के त्यौहार हेतु स्थानीय अवकाश, 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 05 नवम्बर 2025 दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा व गुरूनानक जयन्ती के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 03 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को दशहरा के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 15 मार्च 2025 दिन शनिवार को होली के अवसर पर स्थानीय अवकाश, 06 अप्रैल 2025 दिन रविवार को रामनवमी के त्यौहार के एवज में 23 अक्टूबर 2025 को अवकाश, 26 जनवरी 2025 दिन रविवार गणतंत्र दिवस के एवज में 17 सितम्बर 2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। 06 जुलाई को मोहर्रम का निर्बन्धित अवकाश दर्शाया गया है जो चांद के दर्शन के बाद ही मनाया जाता है इसलिए इस अवकाश पर अभी सहमति प्रदान नही की गयी है।

Share Now...