Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यमंत्री ने वितरित किया पात्रों में कम्बल

राज्यमंत्री ने वितरित किया पात्रों में कम्बल

जौनपुर धारा,जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम लपरी में गरीब, असहायों, वृद्धजनों और अन्य पात्रों को कम्बल वितरित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब व असहाय लोगों को कम्बल बांटना पुनीत कार्य है इस कार्य में सक्षम लोगो को आगे आना चाहिए। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के पिछड़े, वंचित लोगों को मिल रहा हैं। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष उपेंद्रनाथ मिश्रा, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, मुकेश प्रजापति, श्यामलाल बिन्द, पूर्व प्रधान प्रेम यादव, वंश श्रीवास्तव, मोखई बिन्द, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।