Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने ली तैयारी बैठक

दीक्षांत समारोह को लेकर कुलपति ने ली तैयारी बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 23 फरवरी को आयोजित है।

इस संबंध में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह कमेटी की तैयारी बैठक मंगलवार को कुलपति सभागार में हुई। कुलपति के निर्देश के क्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार में कुल 50 समितियों के संयोजकों से तैयारी के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ सक्रिय रूप से काम में लग जाए। इस बार दीक्षांत समारोह पर राजभवन के निर्देश पर 20 फरवरी से लेकर कई प्रतियोगिता, वाद-विवाद समेत कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। दीक्षांत समारोह को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की साफ-सफाई पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. मुराद अली, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनोज मिश्र, प्रो. सौरभ पाल, डॉ. संतोष कुमार, एनएसएस समन्वयक डा. राजबहादुर यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. अनु त्यागी, सहायक कुलसचिव अमृतलाल, अजीत सिंह, बबीता सिंह, एमएम भट्ट, डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, कपिल कुमार त्यागी आदि लोग उपस्थित थे।