Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिल्ली के युवक पर लगाया नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का...

दिल्ली के युवक पर लगाया नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बहला फुसलाकर कर किशोरी को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने दिल्ली शहर निवासी एक युवक के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी 16वर्षीया किशोरी के पिता का आरोप है कि दिल्ली के संतनगर बुरारी निवासी सूरज का उसके घर आना जाना था। वह अक्सर यहां आकर कई दिनों तक रहाता भी था। गत 27मई को जब वह घर से बाजार गया था, तभी हमारी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।