जौनपुर धारा, केराकत। इस भीषण गर्मी, लू और धूप से लोगों को अपने घरों से निकलना भारी पड़ता है। जहां लोगों की रूह कांपती है, वहीं केराकत के संविदा बिजली कर्मचारी लू, धूप, गर्मी, की परवाह न करते हुए अपनी जान जोखिम में डालकर हर समय जनता की सेवा करते रहते हैं। कभी भी कहीं से भी बिजली फाल्ट हुआ तब फोन, बिजली बिगड़ गई , ट्रांसफारमर में कोई दिक्कत होती है, फेस उड़ गए तब फोन पर काम के लिये दौड़ जातें हैं। इतना ही नहीं जब इस भीषण गर्मी में धधकते हुवे बिजली के खम्भों में चढ़ कर बिजली कर्मचारियों को बिजली फाल्ट को बनाना पड़ता होगा तब कितना कष्ट होता होगा इस विषय की कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। मोहम्मद असलम खॉंन निवर्तमान सभासद नें इन बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों के प्रति अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि मैं सर्वप्रथम संविदा बिजली कर्मचारियों को धन्यवाद कहता हूं कि ये केराकत की जनता को कभी भी बिजली की कोई दिक्कत न हो इस चीज का विशेष ध्यान रखते हैं। बिजली कटनें या बिजली सम्बन्धित कोई समस्या होने पर यदि केराकत की जनता का एक भी फोन कर दे तो ये अपनें पूरी टीम के साथ मौसम की परवाह किये बगैर ये बिजली ठीक करानें के लिए लग जाते हैं। बता दें कि बिजली व्यवस्थाओं की कमान सम्भाले इन कर्मियों की पगार 8 से 9 हजार रूपये प्रति महीना ही है। ये हर मौसम में अपने जान की बाजी लगाकर और 47डिग्री तापमान में भी जलभुन कर जनता की सुविधा के लिये आम जनमानस को राहत देने का काम कर रहें है। इन सब के बावजूद इन लोगों को जनता की शिकायतों को भी झेनता पड़ता है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
तपती धूप में भी जनता की सेवा करते हैं संविदा बिजली कर्मचारी



