जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सिद्दीकपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने दहेज प्रथा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को पेड़ लगाने व बचाने के लिए जोर दिया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों के अभियान का कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सरोज के नेतृत्व में सैदपुर गड़उर, पाल्हामऊ, डाल्हनपुर में गए और पहले तो जगह-जगह नुक्कड़ सभा कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए जोर दिया और कहा कि जिससे पृथ्वी का पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा और मौसम नियत समय पर परिवर्तित होगा। इसलिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उसकी देखभाल करें। इसके साथ ही दहेज प्रथा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया कि दहेज सामाजिक कुप्रथा है। बेटियों बहनाें के लिए अभिशाप है। जब तक दहेज प्रथा नहीं खत्म होगी तब तक बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी इसलिए दहेज प्रथा को खत्म करें। दहेज न तो लें और न ही किसी को दें। इस दौरान डॉ. लालचंद, श्रवण कुमार ने जागरूकता अभियान का संचालन किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
दहेज प्रथा रोकने के लिए ग्रामीणों को गया किया जागरूक


