Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदलालों के लिए नहीं है बरसठी थाने पर आगंतुक रजिस्टर

दलालों के लिए नहीं है बरसठी थाने पर आगंतुक रजिस्टर

जौनपुर धारा (निशान्त सिंह)

बरसठी। स्थानीय थाने के नए थानेदार ने आगंतुक रजिस्टर बनाकर थाने पर आने जाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। रजिस्टर में हस्ताक्षर, थाने पर आने का कारण आदि लिखा जा रहा है। यही नही पत्रकारों को भी अपनी जानकारी रजिस्टर में दर्ज करानी पड़ रही है। लेकिन मजे की बात यह है कि इस आगंतुक रजिस्टर में थाने पर आने वाले दलालों, थानेदार के खास व सत्ता दल के नेताओ को दूर रखा गया है। थाने के नए थानेदार गोविंद देव मिश्र थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ न्याय न होने की खबर पत्रकारों तक न पहुँच सके इसके लिए उन्होंने पत्रकारों को रोकने के लिए नया फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर बना दिया। जिसमें थाने पर आने वाले पत्रकारों को अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी होती है कि थाने पर आने का कारण, समय कितनी देर तक रहेंगे आदि जानकारी ली जा रही है। लेकिन थानेदार उन्हें इस आगंतुक रजिस्टर से वंचित रखा है जो थाने पर बैठकर दलाली करते है। सत्ता पक्ष के नेता व उनके चहेते है। आगंतुक रजिस्टर बनाने के बाद थांने पर आने-जाने वालों के लिए मुसीबत बन गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगन्तुक रजिस्टर बनाया गया है। जिससे थाने वाले लोगो के बारें में जानकारी मिल सके।