जौनपुर धारा, बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गाँव स्थित फोरलेन किनारे अनियंत्रित होकर दर्शनार्थियों से भरी एक सफारी गाड़ी खाई में पलटने से एक दर्शनार्थी की मौत व पांच अन्य गंभीररूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदत से सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डाक्टर द्वारा जांच पड़ताल के बाद एक दर्शनार्थी अभिनव पाठक पुत्र अरविंद पाठक निवासी सबसुखपुर थाना कोतवाली लम्भुआ को मृत्यु घोषित कर दिया और अन्य पांचों दर्शनार्थी अभिषेक पाठक, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार और प्रिंस कुमार की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताते चले कि सफारी गाड़ी सवार सभी दर्शनार्थी एनसीसी लिमिटेड कम्पनी के कर्मचारी बताएं जा रहे हैं जो वाराणसी काशी से दर्शन कर वापस सुल्तानपुर जा रहे थे कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गाँव स्थित फोरलेन किनारे खाई में उनकी सफखरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से एक दर्शनार्थी की अस्पताल पहुचें डाक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि 5 अन्य दर्शनार्थियों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
दर्शनार्थियों से भरी सफारी गाड़ी पलटी, एक की मौत 5 घायल

Previous article

