Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमंगल कलश यात्रा निकाली गई

मंगल कलश यात्रा निकाली गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के रंगवा चौजीतपुर गांव के अरुण कुमार सिंह के निज आवास पर श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम्ा आयोजित कार्यक्रम में भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई।

जिसमें मुख्य यजमान उषा रानी  सिंह,/शिवकुमार सिंह, सहित कन्याओं और महिलाओं ने अपने सिर पर कलश यात्रा लेकर चल रही थी, कलश यात्रा के दौरान सभी देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा, कलशयात्रा निकल कर भैसाही, चौजीतपुर, बसरही अम्बा जी धाम से होते हुए दयाकापूरा, खागलपुर से रंगवा में पहुंच कर कलशयात्रा का समापन हुआ। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार 28 नवंबर से 4 दिसंबर  तक प्रतिदिन अपराह्न दोपहर 1 से सायं 5: बजे तक अमृत कथा का रसपान व्यास पूज्य आचार्य शांतनु महाराज की मधुर वाणी से कराया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य सुभाष मिश्र, शिव प्रकाश सिंह, रामबहादुर सिंह, मन श्याम तिवारी, सुनील तिवारी, डॉ.नीरज सिंह, सुरेश सिंह, धीरज कुमार सिंह(सोनू) सहित लोग मौजूद रहे।