Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदर्जनों ने ग्रहण किया कायस्थ महासभा की सदस्यता

दर्जनों ने ग्रहण किया कायस्थ महासभा की सदस्यता

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे। सदस्यता अभियान के अन्तर्गत शनिवार को जौनपुर इकाई द्वारा एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान में दर्जनों लोगों ने महासभा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया संचालन जिला महासचिव अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अमित श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में कायस्थों को आगे आना चाहिए व स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अखंड भारत के सपनो को पूरा करने में सहयोग करना चाहिए। कायस्थ समाज हमेशा देशहित में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निभाएगी। संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन जौनपुर का सबसे मजबूत संगठन बनता जा रहा है और निस्वार्थ भाव से लोगो को जोड़ने का कार्य कर रहा है। आरटीओ के आरआई अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समाज को हर वर्गों के सहयोग में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा महासभा को मजबूत करने के लिए देशभर में अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि समाज के कार्य में स्वार्थ नहीं होना चाहिए। निस्वार्थ भाव से कार्य होना चाहिए। राष्ट्रीय सचिव राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, राष्ट्रीय सचिव अरुण श्रीवास्तव चुन्नू ने कहा कि संगठन को ग्राम पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा। सदस्यता ग्रहण के बाद जिनको जिम्मेदारी सौंपी गई। उसमे प्रमुख रूप से राकेश श्रीवास्तव साधु को राष्ट्रीय सचिव, राकेश कुमार श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव ‘फूफा, प्रदेश संगठन मंत्री, सुरेश अस्थाना प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार प्रदेश प्रवक्ता, अनुपम श्रीवास्तव प्रदेश सचिव, चन्द्र मोहन श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, गिरिजेश श्रीवास्तव प्रदेश सह संगठन मंत्री सहित आदि लोग मौजूद रहे।