Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरदर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनकर तैयार

दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क बनकर तैयार

  • 30 मई को खबर छपने के बाद हरकत में आये जिम्मेदार
  • एक पखवारा बाद उक्त सड़क का बहुरा दिन, गदगद हुए राहगीर

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र अंतर्गत स्थित गुरैनी बाजार से अर्जनपुर, कलापुर होकर जानी वाली सड़क दर्जनों गांव को जोड़ती है जो काफी जर्जर हो जाने के कारण इसका रिपेयरिंग कार्य प्रारंभ हुआ लेकिन वर्षों से काम रुक जाने के कारण विद्यार्थी व राहगीर परेशान थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक पखवारा पूर्व प्रिंट मीडिया ने प्रमुखता से इस समस्या को प्रकाशित किया जिससे जिम्मेदारों की चिर निद्रा टूटी और सड़क मरम्मत कार्य पुन: चालू हो गया। अंतत: सड़क बनकर तैयार हो गयी। बात दे कि खेतासराय-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गुरैनी बाजार से अर्जनपुर, कलापुर के अलावा खेतासराय, गुरैनी, मानी बाजार जाने के लिए राहगीर हमेशा इसी मार्ग से आते-जाते हैं। जिस पर कई विद्यालय भी है। जहां से छात्रों का सुबह-शाम आना जाता होता है। ऐसे में उक्त मार्ग की हालत बहुत दयनीय हो गयी थी। रिपेयर के नाम पर बरसों से खोदकर छोड़ दी गई थी। सड़क का हाल बहुत बुरा हो गया था तथा आने जाने वाले राहगीर आये दिन गिरकर चुटहिल हो रहे थे, खोदकर छोड़ी गई सड़क पर गिरने के बाद लोग गम्भीर रूप से घायल हो जा रहे थे। राहगीर इतना भयभीत हो गए थे कि यदि कोई किसी तरह आ जा रहा है तो सड़क पर बिखरे बोल्डर को छिटकर घायल होने का भय सताता रहता था। समाचार छपने के बाद जिम्मेदारों द्वारा उक्त मार्ग की रिपेयरिंग करा दी गयी है जिससे सड़क के दिन अब बहुर गए हैं और अर्जनपुर, रुदौली, बिस्वा, टिकरी, एतमातपुर, सफीपुर, दीदखोरा, होते हुए खुटहन को जाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी छाई है।