Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरथाने में महिला को गाली देने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष पर मुकदमा...

थाने में महिला को गाली देने वाले भाजपा मण्डल अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाने पर गुरुवार को एसओ के सामने महिला को गाली देने वाले भाजपा के निगोह मण्डल अध्यक्ष केपी मिश्रा पर पुलिस देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। परियत गांव में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष केपी मिश्रा द्वारा बूथ अध्यक्ष काजू पाठक की जमीन कब्जा करने के मामले में दोनों पक्ष गुरुवार को थाने पर पहुँचे थे। एसओ गोविन्द देव मिश्रा दोनो पक्षो की बात सुन रहे थे तभी मण्डल अध्यक्ष विपक्षी महिला बूथ अध्यक्ष की पत्नी सीता पाठक को गाली गलौज देने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम को महिला की तहरीर पर मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ धारा 504,506,व 294 के तहत मामला दर्ज कर लिया। सबसे बड़ी बात की मण्डल अध्यक्ष एसओ के सामने गाली देते रहे, लेकिन एसओ ने एक शब्द भी नही बोला। एक तरफ केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को समाज मे आगे लाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास किया, तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के नेता महिला को सरेआम थाने पर गाली दे रहे है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के क्षेत्रिय नेता किस तरह शासन के मंशा पर पानी फेर रहे हैं।