― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी समस्याएं

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनी समस्याएं

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याए प्राथमिकता पर समाधान के योग्य है उनपर त्वरित रूप से कार्य करते हुए निस्तारण कराए। जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सिटी देवेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...