जौनपुर धारा, जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन देवी गीतों के साथ अद्भुद आलौकिक अकल्पनीय झांकी की प्रस्तुति देख दर्शक भाव विभोर हो गये। बुधवार की शाम श्रृंगार महोत्सव के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, मन्दिर महन्त विवेकानंद पंडा, प्रदीप तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष पति रामसूरत मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिसमें सर्वप्रथम अंगद राम ओझा ने गणपति वंदना गायक के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया। वहीं अजय सावरा की आकर्षण झांकी, सात कालीदेवी माता का भव्य स्वरूप की प्रस्तुत कर दर्शकों को सराबोर कर दिया। वहीं स्वाति शुक्ला ने रामभजन गाकर पंडाल में बैठे सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर उपस्थित सीताराम नाम शरण महाराज, राधारमण त्रिपाठी, गौरव तिवारी, रविन्द्र सिंह, सिद्दू मोदनवाल, अमर जौहरी, अमित माली, मनोज माली, श्याम लाल माली, किन्नर पायल(समाजसेवी), सुजीत मौर्य, कमला प्रसाद मिश्रा, राजेश पंडा सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव की आकर्षण झाकी की प्रस्तुति देख भावविभोर हुए दर्शक



