जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के शेखाही नहर की पुलिया के पास नहर में तेंदुए के होने की सूचना पर जहां क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ था वहीं रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने मृत अवस्था पड़े उक्त तेंदुए को वन बिलाव बताया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के उक्त गांव की पुलिया के पास नहर में तेंदुए के बच्चे के होने की सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना पर वन दरोगा हरिश्चंद्र सरोज जब रेस्क्यू टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वह मृत अवस्था में मिला तथा उसको उन्होंने वन बिलाव बताया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली, लोगों की मानें तो शुरूआती दौर में वह जीवित अवस्था में था। अब सवाल यह उठता है कि तेंदुआ हो या वन बिलाव जब वह लोगों को जीवित अवस्था में मिला तो उसकी मौत कैसे हुई। जो अपने आप में एक अहम प्रश्न उठता है। फिलहाल वन विभाग के कर्मियों ने अपने निरीक्षण में उसकी पुष्टि मृत अवस्था में वन बिलाव के रूप में की। जब मौत के कारण के बारे में पूछा गया तो वन दरोगा ने उसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम करवाने की बात कहते हुए उसकी लाश को कब्जे में ले ली। क्षेत्रीय लोगों के साथ विभागीय लोग भी तेंदुए और वनबिलाव के होने की आशंका पर काफी देर उलझे रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
तेंदुए की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंचा विभाग, बताया वनबिलाव

Previous article


