जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना महादेवा गांव में बीती रात हौसला बुलंद अज्ञात बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर, नगदी समेत महंगे जेवरात को लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब हो कि सत्यभामा सिंह अपनी पौत्री के साथ खाना खा कर सो गई आधी रात बाद लगभग दो बजे नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग एक कमरे के सामने बैठे थे। पूछने पर लोगों ने कहा कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मार देंगे। तुम्हारे पास जो कुछ है दे दो इतना कहते ही एक ने सत्यभामा के पास पहुंच गले से चैन व कनफूल छीन कर धक्का मारते हुए कमरे में बंद कर दूसरे कमरे घुसकर आराम से अलमारी से चार जोड़ी पायल, चार चांदी का सिक्का, 15सोने व चांदी की जियुतिया समेत नगदी एक लाख पांच हजार लेकर फरार हो गए। कमरे में बंद सत्यभामा ने कुछ समय बाद कमरे की खिड़की खोलकर शोर मचाया शोर सुन आस-पास के लोगों ने पहुंच बंद कमरे से सत्यभामा को बाहर निकालने के बाद 112 नंबर फोन कर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। सुबह भुक्तभोगी कोतवाली पर पहुँच प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस भुक्तभोगी के प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई तो वही घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
परिवार को बंधक बनाकर बदमाश नगदी सहित लाखों के आभूषण लूट

Previous article
Next article

