Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनतुनिशा की मां ने बताया सच, साझा किया दर्द

तुनिशा की मां ने बताया सच, साझा किया दर्द

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत का सदमा सबसे ज्यादा उनकी मां को है। बेटी के जाने का गम तो है ही लेकिन बेटी को लेकर उठ रहे सवालों से उनकी मां बेहद दुखी हैं। तुनिशा के बर्थडे पर उन्होंने वो सारा दर्द आजतक डिजिटल संग साझा किया। कई लोगों ने ये आरोप लगाए हैं कि तुनिशा की मां प्रॉपर्टी पर अपना हक जताती थीं। शीजान की बहनों ने तो ये तक कहा कि तुनिशा को उनकी मां पैसे तक नहीं देती थीं। वो कहीं घूमने तक नहीं जाती थी। उसके कमाए सारे पैसे पर मां का कब्जा था। यहां तक की मां उसे काम करने पर फोर्स करती थीं। इस पर उनकी मां ने जो बताया वो चौंका देने वाला है।

‘मैं बचपन से तुनिशा के साथ सेट पर साये की तरह रही थी। अभी 18 साल के बाद मैंने उसे सेट पर अकेला छोड़ना शुरू किया था। उसके साथ एक बॉय रख दिया था। मैं चाहती थी कि वो इंडीपेंडेट हो जाए, कल को मुझे कुछ हो जाता है, तो अपनी चीजों को मैनेज करना सीख पाए। मेरी बेटी बहुत ही मासूम थी। मैं तुनिशा की फ्रेंड की तरह थी। पापा के जाने के बाद मैंने उसे कोई कमी नहीं महसूस होने दी। मुझसे वो अगर कह दे कि मां मुझे ये चाहिए, तो कैसे भी कर मैं उसकी ख्वाहिश पूरा करती थी। उसे शॉपिंग का शौक नहीं था। लेकिन उसे महंगी चीजों का बड़ा शौक है। उसे जो भी लेना है, बड़े ब्रांड का ही खरीदना है। 18वें बर्थडे पर डायमंड की रिंग की फरमाइश की थी। मम्मा लैपटॉप दिला दो, आईपैड होना चाहिए… आईफोन चाहिए… मुझे बड़ी कार लेनी है। उसे बोला था मैंने कि बेटा अभी छोटी गाड़ी खरीद लो लेकिन नहीं… वो जिद्द पर थी। अभी भी कहती थी कि मम्मा मुझे चार चुड़ियों वाली गाड़ी लेनी है। मैंने एक खबर पढ़ी थी कि तुनिशा ने घर और कार के रूप में प्रॉपर्टी छोड़ी है। असल में अगले साल मैं और तुनिशा घर लेने का प्लान कर रहे थे। हम तो मीरा रोड में इस घर में किराए पर रहते हैं। लैपटॉप से लेकर गाड़ी तक उसका सबकुछ EMI पर हैं। ‘लोग कह रहे हैं, मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी… अपने पीछे इतनी सारी प्रॉपर्टी छोड़ कर गई है। रोज उठती हूं, तो एक नई खबर सुनने को मिलती है। लोग दिलचस्पी लेकर खबरों को पढ़ते हैं, अपनी राय बनाते हैं। मुझे रोजाना याद दिलाया जाता है कि मेरी बेटी इस दुनिया में नहीं रही है। मैं अब अपनी बेटी के बारे में कोई भी निगेटिव बातें नहीं करना चाहती हूं। आज उसका जन्मदिन है… आज मैं उसका 21वां जन्मदिन आपसे उसकी वो कहानियां सुनाकर मनाना चाहती हूं, जो शायद सुर्खियां न बटोरे लेकिन फैंस इससे जान पाएंगे कि असल में मेरी बेटी तुनिशा कैसी लड़की थी…’

‘बर्थडे पर क्या बोलूं मैं.. इस बार मुझे उसे सरप्राइज पार्टी देनी थी। मेरी बेटी इस साल 21 साल की होती। मैंने सोचा था कि एक थीम केक रेडी कर लेकर जाऊंगी, वहां उसके फ्रेंड्स को बुलवाउंगी। मैंने इस महीने की शुरूआत से ही उसके बर्थडे सरप्राइज की प्लानिंग शुरू कर दी थी। बहुत ज्यादा ग्रैंड नहीं करना था। मेरी एकलौती बेटी है, मुझे तो उसका बर्थडे सेलिब्रेट करना ही है। लेकिन अब…खैर, बर्थडे को लेकर उसका एक्साइटमेंट हमेशा बना रहता था। इस बार भी मैं चंडीगढ़ में केक काटूंगी और उसके बिना उसका जन्मदिन मनाऊंगी। उसकी बेस्ट फ्रेंड रितिका से ही केक बनवाऊंगी। ‘सभी को पता है कि तुनिशा को पहला ब्रेक फिल्म फितूर से मिला था, लेकिन तुनिशा ने इससे पहले भी चंडीगढ़ में हमारे चीफ मिनिस्टर रहे प्रकाश सिंह बादल के लिए एक कमर्शल शूट किया था। वहां तुनिशा को जिस कोरियोग्राफर ने स्टेप सिखाया था, उस वक्त आकर उन्होंने मुझसे कहा कि आपकी बेटी बहुत ज्यादा टैलेंटेड है। उस पर ध्यान दो, वो आगे बढ़ सकती है, मुंबई लेकर जाओ। एक्टिंग से तो हर कोई वाकिफ है लेकिन सिंगिंग में भी वो कमाल की थी। अभी उसके दो गाने सिंगर जस्सी गिल के साथ रिकॉर्ड होने थे। दिसंबर के लास्ट हफ्ते में ही उसे दोनों ही गाने शूट भी करने थे। इसके अलावा मेरी बेटी ने डांसिंग, पेंटिंग, गिटार सबकुछ यूट्यूब से देख-देखकर सीखा था। वो बहुत ही पॉलिश्ड चाइल्ड थी। देखो पॉलिश होकर आई थी और ठीक वैसे ही इस दुनिया से चली भी गई।

Share Now...