Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीरंदाजी प्रतियोगिता में आशू व श्रेय को मिला कांस्य पदक

तीरंदाजी प्रतियोगिता में आशू व श्रेय को मिला कांस्य पदक

जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला विकासखंड के 2 छात्रों को 66वें प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज में कायस्थ पदक हासिल किया। इस सफलता के लिए लोगों ने दोनों छात्रों की सराहना की। 66वीं प्रादेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रयागराज की एग्लो बंगाली इंटर कॉलेज प्रयागराज परिसर में संपन्न हुई थी। प्रतियोगिता 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी के बीच कराई गई। इस प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के छात्रों की प्रतियोगिता थी जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के तीरंदाज अभ्यर्थी भाग लिया जिसमें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के श्री देव पब्लिक स्कूल के छात्र श्रेय यादव ने पदक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय टीम में जगह बनाई और ऋषीकूल इंटर कॉलेज कोठवार के कक्षा नौ की छात्रा आशू यादव ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों विजेताओं ने नेशनल टीम में अपनी जगह बना ली है और प्रदेश की टीम में खेलने जाएंगे। दोनों छात्रों की तैयारी जिला तीरंदाजी संघ जौनपुर द्वारा संचालित एकेडमी में कराया गया था। जिला तीरंदाजी सचिव सुमंत यादव द्वारा इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सफलता के लिए अन्य खिलाड़ियों ने खुशी जताई।

Share Now...