- मदद के लिए सोशल मीडिया पर चलाया गया था अभियान
जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। मल्लूपुर गाँव मे एक ही परिवार की तीन महिलाओं समय पहले विधवा होंने से बेबसी की जि़न्दगी जीने के मजबूर थी। इनके परिवार में कमाऊ कोई पुरुष न होने कारण इन्हें रोज़मर्रा की जिंदगी जीने के लिए डर-डर ढ़ोकड़े खाने में विवश थीं। समाजसेवीयों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर तीनों लाचार विधवा महिलाओं की मदद करने का अभियान चलाया। बताते चलें कि फतेहबहादुर यादव कैंसर से तो राजू यादव की भी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिससे परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी छोटे भाई रचित यादव के ऊपर हो गई थी। किसी तरह खेती व मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह भी ईश्वर से देखा नहीं गया कि बीते दो हप्ते पहले सड़़क दुर्घटना मे रचित यादव को भी काल अपने आगोश में ले लिया। जिससे परिवार को बहुत बड़ा झटका लगा, और घर की स्थिति बद से बत्तर हो गई घर मे कमाने वाला कोई पुरुष नहीं बचा है। पूरे परिवार मे तीन छोटे बच्चे रह गये घर मे केवल तीन विधवा महिलाएं शोभा देवी, संगीता देवी व रेखा देवी रह गई। गांव के एक व्यक्ति द्वारा समाजसेवी के.पी.यादव को जानकारी मिलते ही उन्होंने एक पहल सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई। जिससे क्षेत्र कें सामाजिक लोगो ने बढ़-चढ़ कर पीड़ि़त परिवार की मदद पहुंचाने का सिलसिला शुरू हुआ। केपी यादव के नेतृत्व में समाजसेवियों की उपस्थिति में पीड़ित परिवार के घर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति इक_ा हुए, और इक_ा धनराशि को पीड़ित परिवार को सौंपकर उनके दु:ख को हल्का करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर शोक सभा में जिलापंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत यादव, जिलापंचायत दिनेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव, जिला उपाध्यक्ष राजमूर्ति सरोज, राजेश झल्लूराम पटेल, एम.पी.बिन्द, महेंद्र यादव व ओपी यादव समेत बहुत से लोग उपस्थित हुए।


