जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के रनापुर गाँव मे तीन माह से बंद पड़े मकान को चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से खंगाल कर हजारो रुपये के बर्तन, खाद्यान समेत अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रनापुर गाँव निवासी धीरज कुमार पाण्डेय अपने परिवार के साथ मुंबई रहते हैं। घर पर उनकी मां ही रहती है, उनके बीमार होने पर दवा कराने तीन माह पूर्व घर में ताला बंद कर वह भी मुंबई बेटों के पास चली गयी। मुंबई से सोमवार की देर शाम घर लौटने पर बंद पड़े मकान के दरवाजे पर लगा ताला नही खुला तो ताला तोड़ अंदर जाने पर नजारा देख वह सभी सन्न रह गए। उन्होने देखा की चोरो ने मकान में रखा पूरा सामान चोरी कर उठा ले गए थे। आशंका जतायी जा रही है कि चोर बाउण्ड्री वाल फांद कर अंदर आये होंगे। चोरों की इस हरकत की भनक पड़ोसियो को भी नही लग पायी। पीड़ित ने 112 नम्बर व थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 व थाने की पुलिस मौके पर पहुँची।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
तीन माह से बंद मकान को चोरों ने खंगाला, लाखों का सामान चोरी

Previous article

