जौनपुर धारा, खेतासराय।सोमवार को नगर में सुन्नी समुदाय द्वारा मोहर्रम का अंतिम जुलूस तीजा का जुलूस निकाला गया। तीजा का जुलूस नगर के अलग अलग ताजिया चौकों से उठकर शहीदी चौक पर आकर एकत्रित हुआ। यहां से ढोल बजाते और यादगारे मोहर्रम जिंदाबाद का नारा लगाते कर्बला के पास जाकर समाप्त हुआ। कर्बला पर पहुंच कर ताजियादारों ने फातेहा पढ़ा और तबर्रुक तकसीम किया। जुलूस में नगर के पूरब मोहल्ले, शाहापुर, निराला चौक, बरतला, बारां, डोभी, सालारगंज ताजिया चौकों के नूर मोहम्मद खान, मोहम्मद रजा, परवेज अंसारी, जुबैर इदरीसी, सलीम अंसारी, महमूद खां, सलीम अहमद सब्बू, शम्स तबरेज, इलियास मोनू, महमूद खां शमिल रहे। जुलूस का संचालन मोहम्मद असलम खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मोहर्रम के कार्यक्रमों में सहयोग के लिए पुलिस विभाग, विद्युत विभाग तथा नगर पंचायत कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
तीजा का निकाला गया जुलूस



