Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरताला तोड़कर 1 लाख 79 हजार रूपये ले जाने का लगा आरोप

ताला तोड़कर 1 लाख 79 हजार रूपये ले जाने का लगा आरोप

  • पिटाई करने के बाद सीसीटीवी कैमरा तोड़े व डीबीआर ले गए साथ

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में शुक्रवार की रात 10.30 बजे कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने मारपीट करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर काउंटर में रखा एक लाख 79 हजार रुपये उठा ले गये। आरोप है कि जाते-जाते वे सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर भी साथ ले गये। इस दौरान मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल भी हो गए है। जिनका इलाज सीएचसी पर कराया गया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। आलमगंज बाजार में श्याम प्रकाश हलवाई यूनियन बैंक से ग्राहक सेवा केंन्द्र ले रखे है। रात 9 बजे बंद कर घर चले गये। श्याम प्रकाश का गांव के ही फूलचंद यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रात में करीब 10.30 बजे पांच छह की संख्या में लोग पहुँच कर ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर अंदर घुस गये और तोड़फोड़ करने लगे। तोड़फोड़ होते देख बगल घर मे मौजूद श्याम प्रकाश, लालजी व उनकी पत्नी आशा देवी पहुँच कर विरोध किया। यह भी आरोप है कि सभी ने मिलकर तीनों को लाठी डंडे व सरिया से पिटाई की। मनबढ़ सीसीटीवी कैमरा को तोड़ने के साथ ही डीबीआर व ग्राहक सेवा केंद्र के काउंटर में रखा 1लाख 79 हजार रुपये नगद लूट ले गये। उधर सूचना पर पहुँची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा, जहाँ पर आशा देवी की हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।