जौनपुर धारा, खुटहन। अढ़नपुर गांव में नदी के किनारे रविवार की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ढाई किग्रा गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों तस्करों का चालान न्यायालय भेज दिया। उप निरीक्षक सुनील कुमार हमराहियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि दो युवक नदी के किनारे झोले में गांजा लेकर बैठे हुए हैं। उसे किसी ग्राहक को बेचना चाह रहे है। एसआई ने तत्परता दिखाते हुए हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। उनके पास से दो झोले में मिलाकर पांच किग्रा गांजा बरामद किया गया। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो एक ने खुद को सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अहिरी फिरोजपुर गांव निवासी भानुप्रताप यादव व दूसरा अढ़नपुर गांव निवासी आशू गौण उर्फ प्रिंसी निकला। पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।


