जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर डॉ.भीमराव अम्बेडकर के याद में संगोष्ठी का आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी और विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रदेश पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश सिंह रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण, श्रद्धासुमन अर्पित व दीप प्रज्वलित किया। शंकर गिरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है। जो शायद ही कहीं और देखने को मिले डॉ.भीमराव अंबेडकर का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है। सारी दुनिया आमतौर पर उन्हें या तो भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका के नाते याद करती है या फिर भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैर बराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर जाने जाते है। विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब ऐसे धर्म को मानते थे जो स्वतंत्रता, समानता और आपसी भाईचारा सिखाता है। जिलाध्यक्ष ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर राकेश वर्मा, मनोरमा मौर्य, विजय लक्ष्मी साहू, सिद्दार्थ सिंह साहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

Previous article
Next article

