- विजयभान यादव जिला मंत्री एवं रणजीत सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित
जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं जनपद कार्यकारिणी का गठन विकास भवन सभागार में संपन्न हुआ। डॉ.प्रदीप सिंह लगातार आठवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष एवं विजय भान यादव निर्विरोध जिला मंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवेशन के पर्यवेक्षक संरक्षक राम अवतार यादव एवं ओंकारनाथ मिश्र संयुक्त रूप से रहे। आज अधिवेशन में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम कर्मचारियों के मसीहा स्व.बी.एन.सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि किया, तथा कर्मचारियों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में जिला मंत्री विजयभान यादव द्वारा विगत दो वर्षों में हुई, जनपद कार्यकारिणी की उपलब्धियों तथा आय व्यय का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया गया। जिसे उपस्थित सदस्यों ने हर्ष ध्वनिमत के साथ पारित किया। विभिन्न विकास खंडों से आए सचिवों द्वारा वर्तमान में सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग हेतु केंद्रीय एवं राज्य वित्त में ऑनलाइन भुगतान में आ रही समस्याओं सहित अन्य मामलों पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। द्वितीय सत्र में जनपद कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। उक्त अवसर पर रणजीत सिंह प्रांतीय प्रतिनिधि, नागेंद्र कुमार यादव एवं डॉ.अजीत प्रताप सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष दूबे, संजय यादव, विश्राम बिन्द, राजकुमार पांडेय, मनोज कुमार यादव, अजय मिश्रा, जयप्रकाश मौर्य उपाध्यक्ष, राम आसरे मौर्य कोषाध्यक्ष, विनय कुमार यादव, अजीत कुमार, अनूप सिंह संगठन मंत्री, निशा यादव, सिम्मी सिंह, मो.आसिफ अंसारी आदि निर्विरोध निर्वाचित हुये। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ संरक्षक सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओंकार नाथ मिश्र ने दिलायी। शपथ ग्रहण के पश्चात पूरे जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आये ग्राम पंचायत अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से विभूषित करते हुए सांगठनिक जयघोष के नारे लगाते हुए माहौल को खुशनुमा कर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह ने जनपद के समस्त सचिवों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान संघर्ष वर्ष में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को खत्म करने सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं के निस्तारण हेतु समर्पित भाव से हम लोग जनपद से लेकर प्रदेश तक लक्ष्य प्राप्त होने तक संघर्ष करते रहेंगे। अधिवेशन में शैलेंद्र विक्रम सिंह, राजीव कुमार रोशन, उमाकांत पांडेय, डॉ.फूलचंद कनौजिया, रामकृष्ण पाल, डॉ.रामकृष्ण यादव सहित आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजयभान यादव ने किया।


