जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को गोमती नदी में डूबकर लापता हो गए छात्र व गोताखोर का शव तीसरे दिन रविवार को मिल गया। छात्र का जलालपुर के राजेपुर रामेश्वरम गांव के पास जबकि गोताखोर का जफराबाद में पुल के नीचे उतराया मिला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की। आजमगढ़ जिले के दीदारगंज के दरियापुर निवासी अली अब्बास ने अपने १७वर्षीय पुत्र मोहम्मद शीश को दीनी तालीम के लिए शहर के हमाम दरवाजा स्थित मदरसा नासिरिया अरबी कालेज में दाखिला दिलाया था। उसकी मां उम्मे फरहा पुरानी बाजार में किराए पर कमरा लेकर साथ रहती थी। शुक्रवार को पढ़ने गया मोहम्मद शीश मदरसे के दोस्तों के साथ ताड़तला मोहल्ला स्थित बजरंग घाट पर गोमती नदी में नहाते समय डूब गया था। साथी गोताखोरों के साथ खोज में लगा जोगियापुर निवासी ३५ वर्षीय होरी निषाद उर्फ भुंवर देररात तक तलाश के बाद भी छात्र का पता न चलने पर साथियों को घर भेजकर खुद नाव पर सो गया था। नशे की हालत में हनुमान घाट के पास नाव से गिर जाने से वह भी डूब गया। सरायपोख्ता पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने शनिवार को काफी खोज कराई, किंतु दोनों का पता नहीं चला। रविवार को होरी निषाद का शव जफराबाद में पुल के नीचे जबकि शीश मोहम्मद का जलालपुर में सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर घाट के पास उतराया दिखा। आसपास के मल्लाहों को शव निकालकर उसके स्वजन को सूचना दी। स्वजन ने आकर शिनाख्त कर ली।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
डूबे छात्र व गोताखोर की मिली लाश

Next article

