जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में सिविल सर्विसेज सेवा परीक्षा-2024 में चयनित अभ्यर्थी तथा उनके परिजनों को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षा में 78वी रैंक प्राप्त करने वाले अभिषेक सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्कृष्ट कार्य करते हुए सफलता के शिखर को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में कृषि, स्वास्थ्य, खेल, उद्यम या प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी लोगों के सम्मान और उनकी सफलता की खुशी में जिला प्रशासन सदैव उनके साथ रहता है और उसी प्रकार जनपदवासियों के कष्ट की घड़ी में भी संवेदनशीलता के साथ हमेशा उनके साथ खडा़ रहता है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बधाई देते हए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, चयनित अभ्यर्थियों के परिजन अखिलेश सिंह, पूनम सिंह, के.के.सिंह, सी.डी.सिंह, प्रदीप सिंह, डा.सुर्यप्रकाश सिंह मुन्ना सहित अन्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
डीएम ने 78वीं रेंक प्राप्त करने वाले अभिषेक को किया सम्मानित

Previous article
Next article

